पटना एक्सप्रेस से 230 कैन बीयर बरामद, केले के बोरों में छिपाकर ले जाई जा रही थी शराब

बरहरवा। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और केंद्रीय खुफिया ब्यूरो (सीआईबी) की संयुक्त टीम ने 26 अगस्त को ट्रेन संख्या 13415 पटना एक्सप्रेस की जांच के दौरान बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। बरहरवा रेलवे स्टेशन पर की गई कार्रवाई में कुल 230 कैन हेवर्ड्स 5000 प्रीमियम स्ट्रॉन्ग बीयर जब्त की गई। जानकारी के अनुसार, […]
रांची के सेक्टर-3 मार्केट में चार दुकानों के ताले टूटे, चोरी की वारदात से दुकानदारों में नाराजगी

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क रांची: धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-3 मार्केट में चोरों ने एक साथ चार दुकानों को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना का पता मंगलवार सुबह उस समय चला, जब दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें खोलने पहुंचे। दुकानों के ताले टूटे देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। दुकानदारों ने तत्काल […]
जयराम महतो के खिलाफ बरवाअड्डा थाना प्रभारी ने दर्ज कराई FIR, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क धनबाद: डुमरी विधायक जयराम महतो के खिलाफ बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामला थाना प्रभारी से कथित गाली-गलौज और धमकी देने से जुड़ा है। इस बीच जयराम महतो और थाना प्रभारी के बीच कथित बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, […]
जमशेदपुर के छायानगर में सड़क किनारे मिला युवक का शव, गला दबाकर हत्या की आशंका

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर में मंगलवार सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की […]
JPSC में 400 नियुक्तियां फर्जी होने का दावा, 15 करोड़ से अधिक की अवैध वसूली की जानकारी

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से आयोजित परीक्षाओं में कथित धांधली की जांच कर रही CID को अब तक की पड़ताल में कई अहम जानकारियां मिलने का दावा किया गया है। जांच के दौरान करीब 400 नियुक्तियां कथित तौर पर फर्जी तरीके से किए जाने की जानकारी सामने […]
खूंटी में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 3 सगे भाइयों को गंभीर चोटें

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क खूंटी: शहर से सटे बेलाहाथी गांव में शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। घटना में एक पक्ष के तीन सगे भाई बलिंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह और श्याम सिंह घायल हो गए। तीनों के माथे पर चोटें आई […]
मेदिनीनगर नगर निगम के खिलाफ युवा कांग्रेस का धरना, बदहाल व्यवस्था पर साधा निशाना

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क पलामू: मेदिनीनगर नगर निगम की कथित उदासीनता और शहर की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ युवा कांग्रेस ने कचहरी परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सूर्यांश प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान नगर निगम की कार्यशैली और शहर की मूलभूत समस्याओं को लेकर सवाल […]
JPSC-JSSC मामले पर सांसद बीडी राम बोले- CBI जांच से ही अभ्यर्थियों का भरोसा बहाल होगा

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क पलामू: झारखंड में JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर जारी छात्रों के आंदोलन के बीच पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने राज्य सरकार से छात्रों की मांगों को गंभीरता से सुनने और पूरे मामले का निष्पक्ष एवं स्थायी समाधान निकालने […]
माही रेस्टोरेंट संचालक से 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क रांची: अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित माही रेस्टोरेंट के संचालक से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रकम नहीं देने पर रेस्टोरेंट संचालक और उनके परिवार को जान से मारने तथा रेस्टोरेंट में आग लगाने की धमकी दी गई। मामले को लेकर कांके के […]
गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचे बाबूलाल मरांडी, घायल छात्र और ABVP कार्यकर्ता का जाना हाल

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क गिरिडीह: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान JMM कार्यकर्ताओं और छात्र नेताओं के बीच हुई झड़प के बाद गिरिडीह में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। घटना में घायल दो युवकों का इलाज गिरिडीह सदर अस्पताल में चल रहा है। शनिवार को विधायक दल के नेता एवं नेता प्रतिपक्ष […]