रांची: श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति के कोषाध्यक्ष संजय कुमार सिंह उर्फ लल्लू सिंह के नेतृत्व में एक श्रद्धालु दल श्री चैती दुर्गा मंदिर से बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ। इस यात्रा में कुल 10 से 15 भक्त शामिल हुए, जो बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे।
इस आध्यात्मिक यात्रा का क्रम अमरनाथ के दर्शन से शुरू होकर माता वैष्णो देवी और शिवखोड़ी के पावन स्थलों से होता हुआ रांची लौटने तक जारी रहेगा। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता है, और सभी भक्तजन पूरी श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ इस कठिन यात्रा पर निकले हैं।
प्रवक्ता नमन भारतीय ने बताया की यात्रा का उद्देश्य धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करना और समाज में सद्भाव व एकता का संदेश देना है। महासमिति की ओर से यात्रा की सफलता और सभी श्रद्धालुओं की कुशलता के लिए प्रार्थना की गई है।
इस यात्रा में प्रमुख रूप से शामिल श्रद्धालु हैं:
संजय कुमार सिंह उर्फ लल्लू सिंह, राकेश वर्मा, रंजन गुप्ता, शंकर वर्मा, प्रमोद साहू, करण सिंह, आशीष रजक, और रोहन सिंह।
उक्त विषय की जानकारी श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति के प्रवक्ता नमन भारतीय ने दिया।
