देवघर में चोरों ने SBI का पूरा ATM उखाड़ा, Xylo कार में लादकर हुए फरार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क

देवघर। देवघर में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने का ऐसा तरीका अपनाया कि पुलिस भी हैरान रह गई। नंदन पहाड़ स्थित नदी सेवा आश्रम के बाहर लगे SBI के ATM को पांच चोरों ने रात के अंधेरे में निशाना बनाया। आरोप है कि चोरों ने पहले ATM का शटर तोड़ा और इसके बाद पूरी ATM मशीन को ही उखाड़ लिया। मशीन को Xylo कार पर लादकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

चोरों ने जिस तरीके से पूरी ATM मशीन को उखाड़कर वाहन पर लादा, उससे साफ है कि वारदात को अंजाम देने के लिए उन्होंने पहले से तैयारी की थी।

सुबह ATM गायब मिला तो मचा हड़कंप

सुबह स्थानीय लोगों ने ATM का शटर टूटा देखा। अंदर जाने पर पूरी मशीन गायब मिली, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार, करीब पांच अपराधियों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया और ATM मशीन को उखाड़कर Xylo कार में लादकर फरार हो गए।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना के बाद देवघर पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी के साथ घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

CCTV फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान, Xylo कार का पता लगाने और वारदात के बाद उनके भागने के रास्ते को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी सुरागों के आधार पर जल्द ही आरोपियों तक पहुंचा जा सकेगा।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और ATM में कितनी रकम थी, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें