कैनरा बैंक डकैती के पांचों आरोपी फरार, गिरफ्तारी पर 2-2 लाख रुपये का इनाम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित कैनरा बैंक में 24 सितंबर को हुई बड़ी डकैती के मामले में पुलिस ने फरार पांचों आरोपियों की तस्वीर जारी की है। पुलिस के अनुसार, बैंक से करीब 23 किलोग्राम सोना और 43 लाख रुपये नकद लूटे गए थे। मामले में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी और प्रयास किए जा रहे हैं। वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से 26 सितंबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, घटना को लेकर गोलमुरी थाना कांड संख्या 103/26, दिनांक 24 सितंबर 2026 दर्ज किया गया है। मामले में धारा 310(2)/311 बीएनएस तथा धारा 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल सभी पांच अपराधी फिलहाल फरार हैं। गिरफ्तारी से बचने के लिए वे लगातार अपना ठिकाना बदल रहे हैं और छिपकर रह रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, मामले के उद्भेदन और लूटे गए सामान की बरामदगी के लिए सभी आरोपियों की गिरफ्तारी आवश्यक है।

प्रत्येक आरोपी पर दो लाख का इनाम



पुलिस ने फरार प्रत्येक आरोपी की गिरफ्तारी या उसके संबंध में महत्वपूर्ण सूचना उपलब्ध कराने के लिए दो लाख रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि इन फरार आरोपियों के संबंध में किसी को कोई जानकारी मिलती है तो पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय या संबंधित पुलिस अधिकारियों को तत्काल सूचना दें।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

सूचना के लिए संपर्क नंबर:

वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम : 9431706480

पुलिस अधीक्षक (नगर), पूर्वी सिंहभूम : 9471190203

पुलिस उपाधीक्षक (नगर) : 9431706483

थाना प्रभारी, गोलमुरी : 9431706494

Leave a Comment

और पढ़ें