मालदा टाउन–किऊल और मालदा टाउन–पटना एक्सप्रेस आज नहीं चलेंगी, पटना–मालदा एक्सप्रेस साहिबगंज में होगी शॉर्ट टर्मिनेट
कोलकाता/मालदा, 6 सितंबर। परिचालन संबंधी कारणों से पूर्व रेलवे ने कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया है। इसके साथ ही मालदा टाउन से चलने वाली दो ट्रेनों को 6 सितंबर को रद्द किया गया है। वहीं पटना से मालदा टाउन आने वाली ट्रेन को साहिबगंज में ही शॉर्ट टर्मिनेट करने का निर्णय लिया गया है। पूर्व रेलवे की ओर से 5 सितंबर को इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई।
पूर्व रेलवे के अनुसार, 22503 कन्याकुमारी–डिब्रूगढ़ विवेक एक्सप्रेस, 13011 हावड़ा–मालदा टाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस, 07047 सिकंदराबाद–नाहरलागुन एक्सप्रेस, 12503 एसएमवीबी बेंगलुरु–अगरतला हमसफर एक्सप्रेस और 13147 सियालदह–बामनहाट उत्तरबंगा एक्सप्रेस को नलहाटी–आजिमगंज–न्यू फरक्का के रास्ते डायवर्ट किया गया है।
इसी तरह 15657 दिल्ली–कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल, 13410 किऊल–मालदा टाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस, 15647 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–गुवाहाटी एक्सप्रेस, 12345 हावड़ा–गुवाहाटी सरायघाट एक्सप्रेस और 12041 हावड़ा–न्यू जलपाईगुड़ी शताब्दी एक्सप्रेस को तिलडांगा–बल्लालपुर–न्यू फरक्का के रास्ते चलाया जा रहा है।
इसके अलावा 13149 सियालदह–अलीपुरद्वार जंक्शन कंचनकन्या एक्सप्रेस, 13153 सियालदह–मालदा टाउन गौड़ एक्सप्रेस, 12343 सियालदह–हल्दीबाड़ी दार्जिलिंग मेल और 12377 सियालदह–न्यू अलीपुरद्वार पदातिक एक्सप्रेस को बंदेल–कटवा–आजिमगंज के रास्ते डायवर्ट किया गया है।
मालदा से दो ट्रेनें रद्द
पूर्व रेलवे ने 6 सितंबर को मालदा टाउन से खुलने वाली 13409 मालदा टाउन–किऊल एक्सप्रेस और 13415 मालदा टाउन–पटना एक्सप्रेस को रद्द कर दिया है। यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की गई है।
वहीं 5 सितंबर को पटना से रवाना हुई 13416 पटना–मालदा टाउन एक्सप्रेस को साहिबगंज में ही शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। इसके कारण ट्रेन मालदा टाउन तक नहीं पहुंचेगी।
पूर्व रेलवे के इस निर्णय से मालदा, साहिबगंज और आसपास के रेल यात्रियों की यात्रा प्रभावित हो सकती है। यात्रियों को स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन के मार्ग और परिचालन की स्थिति की पुष्टि करने की सलाह दी गई है।










