झारखंड राज्य स्वास्थ्य संबद्ध एवं स्वास्थ्य देखभाल परिषद की बैठक 12 सितंबर को

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क

रांची। झारखंड राज्य स्वास्थ्य संबद्ध एवं स्वास्थ्य देखभाल परिषद, रांची के कार्यालय सभागार में आगामी 12 सितंबर 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। परिषद की अध्यक्ष डॉ. मनीषा किरण की ओर से जारी पत्र के अनुसार बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा और आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।

बैठक में राज्य के प्रमुख सरकारी चिकित्सा संस्थानों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। परिषद की ओर से संबंधित अधिकारियों एवं संस्थानों को बैठक में उपस्थित रहने के लिए पत्र भेजा गया है।

इन संस्थानों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बैठक में शामिल होने के लिए राज्य के विभिन्न सरकारी पारा मेडिकल संस्थानों को पत्र भेजा गया है। इनमें राजकीय पारा मेडिकल संस्थान, रिम्स रांची; राजकीय पारा मेडिकल संस्थान, एमजीएमएमसीएच जमशेदपुर; राजकीय पारा मेडिकल संस्थान, शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल धनबाद; राजकीय पारा मेडिकल संस्थान, शेख भिखारी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हजारीबाग; राजकीय पारा मेडिकल संस्थान, फूलो झानो चिकित्सा महाविद्यालय दुमका तथा राजकीय पारा मेडिकल संस्थान, मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय मेदिनीनगर, पलामू शामिल हैं।

परिषद की ओर से अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग को भी प्रस्तावित बैठक की जानकारी दी गई है।

बैठक में स्वास्थ्य संबद्ध एवं स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा के साथ आवश्यक निर्णय लिए जाने की उम्मीद है। संबंधित संस्थानों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में परिषद द्वारा आगे की कार्ययोजना और महत्वपूर्ण मामलों पर विचार किया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें