विधानसभा घेराव में दिखे अनोखे रंग, कोई स्ट्रेचर पर पहुंचा तो कोई भालू के वेश में

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्

रांची: झारखंड विधानसभा के घेराव को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन में सोमवार को कई अनोखे दृश्य देखने को मिले। हजारों की संख्या में जुटे प्रदर्शनकारियों के बीच कोई नारेबाजी करता नजर आया तो कोई गीत और नृत्य के जरिए अपनी बात रखता दिखा। इसी दौरान छात्रों की रैली में भालू के वेश में एक प्रदर्शनकारी भी नजर आया, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

आंदोलन के दौरान देवेंद्रनाथ महतो भी स्ट्रेचर पर प्रदर्शन स्थल की ओर पहुंचे। उन्हें स्ट्रेचर पर देखकर मौके पर मौजूद लोगों और प्रदर्शनकारियों का ध्यान उनकी ओर गया।

वाटर कैनन के बीच भी जारी रहा प्रदर्शन

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस की ओर से वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। हालांकि, प्रदर्शनकारियों में कई छात्र पानी की बौछार से पीछे हटने के बजाय उसे लेकर उत्साहित नजर आए और कुछ छात्र वाटर कैनन के पानी का आनंद लेते हुए भी दिखाई दिए।

विधानसभा के करीब पहुंचने के बाद आंदोलनरत छात्रों ने राष्ट्रगान भी गाया। इस दौरान छात्र अपनी मांगों को लेकर लगातार नारेबाजी करते रहे।

प्रदर्शन को देखते हुए विधानसभा के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें