पाकुड़। पाकुड़ क्षेत्र के जाने-माने युवा राइडर साजन राइडर का रविवार को सड़क हादसे में दर्दनाक निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की खबर फैलते ही परिवार, मित्रों, साथी राइडर्स और चाहने वालों के बीच शोक की लहर दौड़ गई। साजन अपने मिलनसार स्वभाव और राइडिंग के प्रति जुनून के कारण क्षेत्र के युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय थे।

बताया जा रहा है कि रविवार को सड़क दुर्घटना में साजन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में उनके परिचित और शुभचिंतक उनके परिजनों से मिलने पहुंचे। सोशल मीडिया पर भी युवा राइडर को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है।
प्रख्यात क्रिएटर मुखिया ने जताया गहरा दुख
साजन के निधन पर प्रख्यात क्रिएटर मुखिया ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि साजन का यूं अचानक चले जाना बेहद दुखद और विश्वास से परे है। उन्होंने कहा कि साजन एक मिलनसार और जिंदादिल युवा थे, जिन्होंने अपनी राइडिंग और व्यवहार से लोगों के बीच अलग पहचान बनाई थी। उनकी असामयिक मौत से युवाओं के बीच भी गहरा शोक है।

उन्होंने कहा, “साजन का इस तरह अचानक हम सबको छोड़कर चले जाना बेहद पीड़ादायक है। उनकी कमी हमेशा महसूस होगी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”
साजन के निधन से पाकुड़ के राइडिंग और युवा वर्ग में भी गहरा शोक व्याप्त है। उनके चाहने वाले उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।









