दूसरे गुट के छात्रों के साथ सरकार की वार्ता समाप्त, JPSC-JSSC मुद्दों पर हुई चर्चा; मंत्री ने जारी की ईमेल ID

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रांची। आंदोलनरत छात्रों के दूसरे गुट यानी JLKM से जुड़े छात्र प्रतिनिधिमंडल के साथ सरकार की शनिवार को दूसरे दौर की वार्ता हुई। मोरहाबादी स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में करीब पौने दो घंटे तक चली बैठक में JPSC और JSSC से जुड़े विभिन्न मुद्दों तथा छात्रों की मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई।

वार्ता समाप्त होने के बाद सरकार की ओर से शामिल चारों मंत्री एक साथ बाहर निकले और मीडिया से बातचीत की। मंत्रियों ने कहा कि सरकार किसी एक छात्र संगठन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि अलग-अलग छात्र संगठनों से बातचीत कर उनकी मांगों और सुझावों को सुनेगी।

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने JPSC और JSSC से जुड़े सुझाव सरकार तक पहुंचाने के लिए एक ईमेल ID जारी की है, जिसके माध्यम से छात्र अपनी मांग, सुझाव और समस्याएं सरकार तक पहुंचा सकेंगे।

सरकार की ओर से कहा गया कि सभी छात्र संगठनों से बातचीत पूरी होने के बाद उनकी मांगों और सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।

बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को भी सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने आंदोलनरत छात्रों के एक अन्य प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता की थी। हालांकि, उस बैठक में कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका था।

अब दूसरे गुट के छात्रों के साथ हुई इस वार्ता के बाद सरकार की आगे की कार्रवाई और छात्रों की मांगों पर लिए जाने वाले फैसले पर सभी की नजरें टिकी हैं।

 

Leave a Comment

और पढ़ें