संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
तालझारी। थाना पुलिस ने न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। थाना प्रभारी नितेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि थाना क्षेत्र के मोतीझरना निवासी शेख नरवा के विरुद्ध न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। वारंट के आलोक में पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी अभियान चलाया और उसे गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि न्यायालय से निर्गत वारंटों के निष्पादन को लेकर थाना क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है तथा फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सक्रिय रूप से कार्रवाई कर रही है।








