संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता।
उधवा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के 56वें जन्मदिवस पर प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने जनसेवा और संविधान के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश देते हुए विविध कार्यक्रम आयोजित किए।मोहर्रम लॉज स्थित प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया, जबकि बाद में उधवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरित किए गए। प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मो बदरूद्दोजा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का सामूहिक संकल्प भी लिया। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष तनवीर राजा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों के बीच फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।इस दौरान तनवीर राजा ने कहा कि राहुल गांधी लगातार गरीबों, किसानों, मजदूरों, युवाओं और समाज के वंचित वर्गों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। मौके पर युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण कुमार, जिला महासचिव सह प्रखंड प्रभारी ऐनुल हक अंसारी, जिला सचिव हाफिज सईद अख्तर, जिला सचिव रब्बानी शेख, जिला सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर आरिफ आलम, मंडल अध्यक्ष मो मुर्सालिम, गुफरान आलम, गुलाम सरवर, मोतीउर रहमान, मुबारक हुसैन, जमील अख्तर, राणा खान, जहांगीर आलम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।








