केक काटा, पौधे लगाए और जनसेवा का लिया संकल्प,राहुल गांधी के 56वां जन्मदिन पर उत्साहित दिखे कांग्रेसी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

साहिबगंज। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के 56वें जन्मदिवस पर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय, साहेबगंज में उत्साह, जनसेवा और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकतुल्लाह खान की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया, एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और पौधारोपण कर हरित भविष्य का संकल्प लिया। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने राहुल गांधी के लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की। नेताओं ने कहा कि वे किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और आम जनता के मुद्दों को लगातार प्रमुखता से उठाते रहे हैं तथा जनहित और लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती के लिए निरंतर सक्रिय हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकतुल्लाह खान ने कहा कि राहुल गांधी का सार्वजनिक जीवन जनसेवा, सामाजिक न्याय, भाईचारे और देश की एकता-अखंडता को सशक्त बनाने के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि उनके विचार और संघर्ष कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ देश के करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी के विचारों, लोकतांत्रिक मूल्यों और कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने सामाजिक न्याय, भाईचारे, लोकतांत्रिक व्यवस्था और जनकल्याण के मूल्यों को मजबूत करने का सामूहिक संकल्प लिया। मौके पर बास्कीनाथ यादव, मो कलीमुद्दीन, उमेश पांडे, सरफराज आलम, रामसिंगार ओझा, मो सलाउद्दीन, उमेश तिवारी, गणेश साहा, नेहाल अख्तर, थॉमस रॉबर्ट, मजहर खान, सतीश पासवान, मो रिजवान अहमद, मो नौसाद, मो रियाज, मो मिराज, सत्यम यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद थ।

Leave a Comment

और पढ़ें