साहिबगंज में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश का असर, पुलिस ने सार्वजनिक जगहों पर लगाया प्याऊ केंद्र

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

#संथाल_हूल_एक्सप्रेस_डेस्क

Sahibganj में भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने आम लोगों और यात्रियों के लिए सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ केंद्र की व्यवस्था शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री Hemant Soren के निर्देश के कुछ ही घंटों बाद जिले के अलग-अलग इलाकों में शुद्ध और ठंडे पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

जानकारी के अनुसार, एसपी Amit Kumar Singh के निर्देश पर बरहरवा एसडीपीओ Nitin Khandelwal के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्याऊ केंद्र स्थापित करवाए। इस दौरान इंस्पेक्टर संतोष कुमार राणा, थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह, कोटालपोखर थाना प्रभारी पवन कुमार, रांगा थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव और बरहेट थाना प्रभारी चंदन कुमार भैया ने अपने-अपने क्षेत्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था सुनिश्चित की।

पुलिस प्रशासन की ओर से अलग-अलग सार्वजनिक स्थानों और स्टैंड पर दो-दो मटकों में शुद्ध पेयजल और ग्लास की व्यवस्था की गई है, ताकि तेज गर्मी में लोगों को राहत मिल सके।

एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए साहिबगंज पुलिस द्वारा लगातार विभिन्न स्थानों पर पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। बरहरवा, कोटालपोखर, रांगा और बरहेट समेत कई क्षेत्रों में शुद्ध और ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है। साथ ही विभागीय कर्मियों को नियमित रूप से मटकों की सफाई और पानी भरने के निर्देश भी दिए गए हैं।

प्रशासन का कहना है कि इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों से शहर आने वाले लोगों और राहगीरों को गर्मी के बीच काफी राहत मिलेगी।

और पढ़ें