संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क
Giridih जिले के मोहनपुर स्थित केंद्रीय कारागार में शनिवार देर रात जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण अभियान चलाया। रात करीब 10:45 बजे डीसी Ramnivas Yadav और एसपी Dr. Bimal Kumar के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अधिकारी और जवान जेल परिसर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार, निरीक्षण अभियान में कुल 45 अधिकारी और लगभग 150 हथियारबंद जवान शामिल थे। जेल परिसर पहुंचते ही टीम ने अलग-अलग दल बनाकर विभिन्न वार्डों और सुरक्षा व्यवस्था की जांच शुरू कर दी। करीब दो घंटे तक चले अभियान में जेल के हर हिस्से की सघन तलाशी ली गई।
महिला और पुरुष वार्ड की हुई जांच
पुरुष वार्ड के अंतर्गत आने वाले पांच ब्लॉकों के 20 वार्डों की गहन जांच की गई। अधिकारियों ने बंदियों और उनके सामान की बारीकी से तलाशी ली। वहीं महिला वार्ड में महिला अधिकारियों और महिला जवानों की टीम ने विशेष तलाशी अभियान चलाया।
निरीक्षण के दौरान जेल की सुरक्षा व्यवस्था का भी आकलन किया गया। अधिकारियों ने संतरी ड्यूटी, जवानों की तैनाती और शिफ्ट रोटेशन व्यवस्था की जांच की। इसके अलावा बंदियों से मुलाकात की प्रक्रिया और नियमों के पालन की भी समीक्षा की गई।
CCTV और सुरक्षा व्यवस्था की भी हुई जांच
जेल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति और लाइव मॉनिटरिंग व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
हालांकि तलाशी अभियान के दौरान किसी आपत्तिजनक सामान की बरामदगी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन ने इस कार्रवाई को नियमित सुरक्षा निगरानी और जेल व्यवस्था को मजबूत करने की प्रक्रिया का हिस्सा बताया है।
#Giridih #Jharkhand #CentralJail #DC #SP #PoliceRaid #SecurityCheck #BreakingNews #JharkhandNews #JailInspection








