संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क
Jharkhand सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदों पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
2019 बैच के आईएएस अधिकारी Saurabh Kumar Bhuvania को Deoghar का नया उपायुक्त बनाया गया है। वहीं Mohd Javed Hussain को Khunti का उपायुक्त नियुक्त किया गया है।
सरकार द्वारा किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि कई जिलों में प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।













