गिरिडीह सदर अस्पताल के बाथरूम में नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म, जांच शुरू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क

Giridih से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां करीब 14 से 15 वर्ष की एक नाबालिग लड़की ने सदर अस्पताल के बाथरूम में नवजात बच्चे को जन्म दिया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, बेंगाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली गर्भवती नाबालिग शुक्रवार शाम अपने परिजनों के साथ सदर अस्पताल पहुंची थी। अस्पताल पहुंचने के बाद वह बाथरूम गई, जहां उसने बच्चे को जन्म दे दिया। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल कर्मी मौके पर पहुंचे और महिला स्वास्थ्य कर्मियों की मदद से मां और नवजात को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

सूत्रों के मुताबिक, प्रसव के बाद परिजन नवजात को छोड़कर वहां से निकलने की तैयारी में थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद एम्बुलेंस की सहायता से नाबालिग मां और नवजात को चैताडीह स्थित मातृत्व एवं शिशु इकाई भेजा गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन भी सक्रिय हो गया। एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ सदर को पूरे मामले की जांच सौंपी गई है। महिला पुलिस पदाधिकारी ने पीड़िता का बयान दर्ज किया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नाबालिग गर्भवती कैसे हुई और इसके पीछे कौन जिम्मेदार है।

Pradeep Baitha ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की और मां-बच्चे को बेहतर इलाज के लिए भर्ती कराया गया। वहीं Jeetwahan Oraon ने कहा कि पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है।

और पढ़ें