संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क
Election Commission of India ने राज्यसभा चुनाव 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जून-जुलाई 2026 में रिटायर होने वाले 24 राज्यसभा सदस्यों की सीटों के लिए चुनाव कराया जाएगा। इसके तहत Jharkhand की दो सीटों पर भी चुनाव होंगे।
चुनाव आयोग के अनुसार 1 जून को अधिसूचना जारी की जाएगी, जबकि 8 जून नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि होगी। 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 11 जून तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा। उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना भी शुरू होगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया 20 जून तक संपन्न कर ली जाएगी।
झारखंड में राज्यसभा सांसद Deepak Prakash और Shibu Soren का कार्यकाल 21 जून 2026 को समाप्त हो रहा है। आयोग की सूची में शिबू सोरेन की सीट को 4 अगस्त 2025 से रिक्त बताया गया है। ऐसे में राज्यसभा चुनाव को लेकर राज्य की राजनीति में हलचल तेज होने की संभावना है।
18 जून को मतदान के बाद झारखंड से राज्यसभा जाने वाले नए सदस्यों के नाम लगभग तय हो जाएंगे। राजनीतिक दलों ने भी संभावित उम्मीदवारों को लेकर अंदरूनी मंथन शुरू कर दिया है।

इन राज्यों में भी राज्यसभा चुनाव होंगे:
- Andhra Pradesh – 4 सीट
- Gujarat – 4 सीट
- Madhya Pradesh – 3 सीट
- Manipur – 1 सीट
- Meghalaya – 1 सीट
- Rajasthan – 3 सीट
- Arunachal Pradesh – 1 सीट
- Karnataka – 4 सीट
- Mizoram – 1 सीट








