संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क
बॉलीवुड के महानायक Amitabh Bachchan को लेकर सोमवार को चिंता की खबर सामने आई, जब उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि जानकारी के अनुसार, वह केवल रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल पहुंचे थे और उनकी तबीयत पूरी तरह सामान्य बताई जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, अस्पताल में नियमित स्वास्थ्य जांच के बाद अमिताभ बच्चन वापस अपने काम में व्यस्त हो गए। उनके स्वास्थ्य को लेकर किसी तरह की गंभीर समस्या की पुष्टि नहीं हुई है।
83 साल की उम्र में भी अमिताभ बच्चन लगातार फिल्मों, टीवी शो और विज्ञापनों में सक्रिय हैं। करीब 57 वर्षों के लंबे फिल्मी करियर में उन्होंने भारतीय सिनेमा को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और करोड़ों दर्शकों के दिलों में अपनी खास पहचान बनाई है।
अमिताभ बच्चन की फिटनेस और काम के प्रति समर्पण आज भी लोगों के लिए प्रेरणा बना हुआ है।








