गौतम अडानी को बड़ी राहत, अमेरिकी केस में सभी आपराधिक आरोप वापस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क

भारतीय उद्योगपति Gautam Adani और उनके भतीजे सागर अडानी को अमेरिका में चल रहे हाई-प्रोफाइल कानूनी मामले में बड़ी राहत मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) ने दोनों के खिलाफ चल रहे सभी आपराधिक आरोपों को वापस ले लिया है। इसके साथ ही न्यूयॉर्क कोर्ट में लंबित सिक्योरिटीज और वायर फ्रॉड से जुड़ा मामला भी बंद कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि यह मामला लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में था। आरोपों के हटने के बाद अडानी समूह के लिए यह एक बड़ी कानूनी जीत मानी जा रही है। हालांकि इस पूरे मामले को लेकर आधिकारिक विस्तृत दस्तावेज और कोर्ट की अंतिम टिप्पणी का इंतजार किया जा रहा है।

इधर, कारोबारी जगत में इस फैसले के बाद सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। माना जा रहा है कि इससे निवेशकों का भरोसा मजबूत होगा और समूह की वैश्विक छवि को भी राहत मिलेगी।

#GautamAdani #AdaniGroup #USCourt #BusinessNews #InternationalNews #SagarAdani

और पढ़ें