छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस में सिरकटी महिला की लाश मिलने से सनसनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ में छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस ट्रेन से एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार GRP को ट्रेन के एसी कोच में एक लावारिस बॉक्स और बैग मिला, जिसकी जांच करने पर उसमें महिला का धड़, हाथ और पैर बरामद हुए। महिला का सिर अब तक नहीं मिला है।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि शव को किसी इलेक्ट्रॉनिक कटर या धारदार हथियार से काटा गया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि कोच में खून के निशान तक नहीं मिले, जिससे मामला और रहस्यमय हो गया है।

घटना की सूचना मिलते ही GRP और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अब शव की पहचान करने और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

जांच के तहत रेलवे पुलिस करीब 20 स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बैग और बॉक्स ट्रेन में कब और किसने रखा। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है।

और पढ़ें