संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क
पश्चिम बंगाल में राजनीतिक माहौल लगातार गर्म होता जा रहा है। राज्य में नई सरकार के गठन और सत्ता परिवर्तन के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा कदम उठाते हुए ममता सरकार में मंत्री रहे Sujit Bose को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार ED ने एक दिन पहले उनके आवास पर छापेमारी की थी। जांच एजेंसी नगर निगम भर्ती घोटाले से जुड़े मामले की जांच कर रही है। आरोप है कि भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताएं हुईं और नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 150 लोगों से पैसे लिए गए।
बताया जा रहा है कि लंबी पूछताछ और दस्तावेजों की जांच के बाद ED ने यह कार्रवाई की। फिलहाल एजेंसी मामले में वित्तीय लेनदेन और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
इधर राज्य की राजनीति में भी इस कार्रवाई को लेकर हलचल तेज हो गई है। विपक्ष इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई बता रहा है, जबकि तृणमूल कांग्रेस के नेताओं की ओर से राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाया जा रहा है।
राज्य में सत्ता संभालने के बाद Suvendu Adhikari लगातार कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर सख्त रुख अपनाने की बात कह चुके हैं। ऐसे में ED की यह कार्रवाई राजनीतिक रूप से भी काफी अहम मानी जा रही है।








