संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क
तमिलनाडु की राजनीति में अभिनेता-राजनेता Vijay की बढ़ती लोकप्रियता और चुनावी सफलता के बाद द्रविड़ राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इसी बीच करीब पांच दशक पुरानी पार्टी AIADMK में अंदरूनी फूट की खबरें सामने आ रही हैं।
सूत्रों के अनुसार पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री षणमुगम TVK के साथ गठबंधन के पक्ष में बताए जा रहे हैं, जबकि पार्टी महासचिव Edappadi K. Palaniswami इसके विरोध में हैं।
बताया जा रहा है कि पार्टी के 47 विधायकों में से करीब 36 विधायक TVK के समर्थन में जाने के लिए तैयार हैं। वहीं कई वरिष्ठ नेता भी पलानीस्वामी की कार्यशैली और नेतृत्व को लेकर नाराज बताए जा रहे हैं।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यदि पार्टी में टूट होती है, तो AIADMK के पास केवल 11 विधायक ही बच सकते हैं। ऐसे में पार्टी के राजनीतिक अस्तित्व पर बड़ा संकट खड़ा हो सकता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि तमिलनाडु की राजनीति में तेजी से बदलते समीकरणों के बीच द्रविड़ दलों के सामने अपनी पकड़ बनाए रखना बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। विजय की पार्टी TVK के उभार ने राज्य की पारंपरिक राजनीति को नई दिशा दे दी है।








