“ट्रंप को खुश करने के लिए योजनाएं नहीं बनाते”, अमेरिका को ईरान का जवाब

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच ईरान ने अमेरिकी शांति प्रस्ताव पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump द्वारा ईरान के जवाब पर नाराजगी जताने के बाद तेहरान ने साफ कहा कि वह किसी को खुश करने के लिए अपनी नीतियां तय नहीं करता।

ईरान की ओर से कहा गया कि अमेरिका को होर्मुज जलडमरूमध्य पर उसकी संप्रभुता स्वीकार करनी होगी और युद्ध से हुए नुकसान का मुआवजा भी देना होगा। ईरानी अधिकारियों ने कहा कि यदि ट्रंप उनके प्रस्ताव से संतुष्ट नहीं हैं, तो इससे ईरान को कोई फर्क नहीं पड़ता।

ईरान ने दो टूक कहा कि देश की नीतियां राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखकर बनाई जाती हैं, न कि किसी विदेशी नेता को खुश करने के लिए।

बताया जा रहा है कि अमेरिका ने ईरान को 14 सूत्रीय शांति प्रस्ताव भेजा था। इसके जवाब में ईरान ने कुछ शर्तों के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उसी पर ट्रंप ने असंतोष जाहिर किया था।

विशेषज्ञों का मानना है कि दोनों देशों के बीच बढ़ती बयानबाजी से पश्चिम एशिया में तनाव और गहरा सकता है। खासकर होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर विवाद वैश्विक तेल आपूर्ति और अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है।

और पढ़ें