नई दिल्ली, संवाददाता :
नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक को लेकर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने विपक्षी दलों पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि विधेयक को पारित कराने के लिए आवश्यक 66 प्रतिशत समर्थन नहीं मिल पाया, लेकिन देश की 100 प्रतिशत महिलाओं का आशीर्वाद उनके साथ है।
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी और समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन दलों की राजनीति के कारण देशहित प्रभावित होता रहा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में विधेयक पारित नहीं होने पर विपक्ष द्वारा खुशी जताना दुर्भाग्यपूर्ण है।
पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष का यह रवैया महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सदन में जो हुआ, वह केवल राजनीतिक विरोध नहीं बल्कि महिलाओं के स्वाभिमान और गरिमा पर चोट है।
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे। वहीं, इस मुद्दे पर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है और विभिन्न दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।








