बरमसिया में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में मारपीट 6 घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता हिरणपुर

हिरणपुर थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव में रविवार को एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया. जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जानकारी के अनुसार, दो पक्षों के बीच किसी छोटी बात को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. कुछ ही देर में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे व हाथ-मुक्कों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया. इस घटना में कुल 6 लोग घायल हो गए, जिनमें मालिक अख्तर मोमिन (28), फरीद अंसारी (25), नूर आलम (25), रवीना बीवी (27), नजरुल अंसारी और छोटून मोमिन शामिल हैं.

घटना के बाद ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया और तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही एएसआई साधन कर्मकार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  हिरणपुर में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया गया. गंभीर रूप से घायल मालिक अख्तर मोमिन को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है. थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया की मामले की जांच की रही है. और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें