मिर्जाचौकी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, सीनियर डीसीएम कार्तिक सिंह ने व्यवस्थाओं का लिया विस्तृत जायजा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मिर्जाचौकी। मालदा डिविजन के सीनियर डीसीएम कार्तिक सिंह ने शनिवार को मिर्जाचौकी रेलवे स्टेशन का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर की सभी व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा और संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के क्रम में सीनियर डीसीएम ने पार्किंग स्थल, शौचालय की साफ-सफाई, टिकट बुकिंग काउंटर, पेयजल व्यवस्था, स्टेशन के रंग-रोगन, नाम पट्ट की लिखावट तथा यात्रियों के लिए बने प्रतीक्षालय का विशेष रूप से अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने साफ-सफाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्देश दिया कि पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और बैठने की सुविधा को हर हाल में मानक के अनुरूप बनाए रखा जाए। साथ ही, परिसर को स्वच्छ, आकर्षक और यात्रियों के अनुकूल बनाने के लिए नियमित निगरानी पर बल दिया।
निरीक्षण के दौरान कार्तिक सिंह ने “अमृत भारत योजना” के संदर्भ में भी अधिकारियों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना में किसी स्टेशन को शामिल करने के लिए निर्धारित मापदंड पूरे करने होते हैं। वर्तमान में मिर्जाचौकी स्टेशन इस योजना के अंतर्गत शामिल नहीं है, परंतु भविष्य में मानकों को पूरा करने के बाद इसे शामिल करने पर विचार किया जा सकता है।
इस दौरान स्टेशन प्रबंधक अनील कुमार वर्मा, उप स्टेशन प्रबंधक राजीव कुमार गुप्ता, मालदा डिविजन के सीआईडी डी.के. चौरसिया, रेलवे विभाग के शंभू कुमार सिंह, अनिल कुमार, सागर कुमार तथा आरपीएफ के राजकुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे। निरीक्षण को लेकर रेलवे कर्मचारियों में विशेष सक्रियता देखी गई और सभी ने स्टेशन को और बेहतर बनाने का संकल्प दोहराया।

Leave a Comment

और पढ़ें