झुंड से बिछड़ा हाथी दिखा जोराकाठ और मांडू वन क्षेत्र की सीमा पर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

बड़कागांव : हाथियों के झुंड से बिछड़ा इकलौता हाथी रविवार शाम 7:00 बजे बड़कागांव प्रखंड के गाली गांव में घुस आया था। जिस गांव में हड़कंप मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़का गांव वन क्षेत्र पदाधिकारी कमलेश सिंह के नेतृत्व में वन विभाग के कर्मियों ने तत्परता दिखाते कार्रवाई करते हुए हाथी को गांव से बाहर निकाल जंगल की ओर ले गए। हाथी देर रात तक गोंदलदपुरा, इसको, जोराकाठ के अलावा अलग-अलग वन क्षेत्र में भ्रमण करता रहा। इस दौरान वन विभाग ने हाथी को बड़का गांव के जोराकाठ एवं मांडू वन क्षेत्र सीमा पर भ्रमणशील है। बड़कागांव वन विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार हाथी फिलहाल जोराकाठ और मांडू वन क्षेत्र में विचरण कर रहा है। वन विभाग ने लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि जब भी हाथी गांव घुसे तो तुरंत इसकी जानकारी वन विभाग को दें ताकि कार्रवाई कर आपकी सुरक्षा प्रदान की जा सके। हाथी के कभी करीब नहीं जाएं, उसे छेड़े नहीं अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। हाथी को भगाने के दौरान सावधानियां बरतनी जरूरी है।

Leave a Comment

और पढ़ें