इंडिगो फ्लाइट रद्द होने का असर: पटना से दिल्ली-मुंबई हवाई किराया 90 हजार तक पहुंचा|संथाल हुल एक्सप्रेस डेस्क

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इंडिगो की बड़ी संख्या में फ्लाइट्स रद्द होने का सीधा असर हवाई यात्राओं पर पड़ा है। मांग बढ़ने और सीटों की कमी के कारण पटना एयरपोर्ट से दिल्ली और मुंबई की उड़ानों का किराया अचानक रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली का किराया जहां ₹60,000 तक पहुंच गया है, वहीं मुंबई का किराया बढ़कर ₹90,000 तक दर्ज किया गया है।

चेन्नई मार्ग पर भी लागत भारी बढ़ी है और टिकट कीमत ₹41,000 तक पहुंच गई है। उधर, शनिवार रात 9:40 बजे की पटना-दिल्ली स्पाइसजेट फ्लाइट और एयर इंडिया की कई उड़ानों के किराए में भी बड़ा उछाल देखने को मिला। रविवार को विभिन्न फ्लाइट्स का किराया ₹46,000 से ₹90,000 के बीच दर्ज किया गया, जबकि 6 दिसंबर तक अन्य एयरलाइंस में लगभग सभी सीटें फुल बताई जा रही हैं।

यात्रियों पर बढ़ते बोझ और किराए में आए तनावपूर्ण उछाल को देखते हुए हवाई यात्रा इस समय बेहद महंगी और चुनौतियों भरी हो गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें