भारत-रूस रक्षा सहयोग को नई मजबूती, पुतिन के आगमन पर हुई अरबों डॉलर की डील | संथाल हुल एक्सप्रेस डेस्क

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत आगमन के साथ ही दोनों देशों के बीच सामरिक साझेदारी को लेकर बड़ी प्रगति दर्ज की गई है। मुलाकात के तुरंत बाद दोनों सरकारों के बीच 2 अरब डॉलर (लगभग 16,700 करोड़ रुपये) की न्यूक्लियर पनडुब्बी से जुड़ी डिफेंस डील पर सहमति बन गई है। यह समझौता उन चर्चाओं का परिणाम है जो पिछले करीब 10 वर्षों से जारी थीं।

सूत्रों के अनुसार इस सौदे के तहत रूस भारत को एक न्यूक्लियर सबमरीन उपलब्ध कराएगा, जिसे भारतीय नौसेना की सामरिक क्षमता को बढ़ाने वाला अहम कदम माना जा रहा है। अनुमान है कि अगले दो वर्षों के भीतर यह पनडुब्बी भारत को सौंप दी जाएगी। रक्षा विशेषज्ञों ने इसे भारत की समुद्री सुरक्षा और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में रणनीतिक प्रभाव बढ़ाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया है।

पुतिन के स्वागत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत-रूस संबंध विश्वास और मजबूत साझेदारी पर आधारित हैं। राष्ट्रपति पुतिन के इस दौरे को भविष्य की सुरक्षा नीति एवं वैश्विक समीकरणों में अहम मोड़ के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें