भारत यात्रा में पुतिन की सुरक्षा का किला बनकर चलेगी ‘आरस सेनट’, पानी और बम हमले में भी सुरक्षित मानी जाती है यह कार | संथाल हुल एक्सप्रेस डेस्क

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे के दौरान जिस ‘आरस सेनट’ कार का उपयोग करेंगे, उसने सुरक्षा विशेषज्ञों और ऑटोमोबाइल जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। रूस में निर्मित यह लग्ज़री बुलेटप्रूफ कार दुनिया की सबसे सुरक्षित गाड़ियों में गिनी जाती है और आधुनिक सैन्य-स्तरीय तकनीक से लैस है।

जानकारी के अनुसार ‘आरस सेनट’ कार बम और मिसाइल हमलों का भी सामना कर सकती है। इसकी बॉडी मल्टी-लेयर आर्मर से कवर की गई है, जो उच्च क्षमता के विस्फोटों को भी झेलने में सक्षम है। इतना ही नहीं यह वाहन पानी में डूब जाने की स्थिति में भी तैरकर सुरक्षित स्थान तक पहुंच सकता है, जो इसे वीवीआईपी सुरक्षा श्रेणी में और भी अनोखा बनाता है।

इस कार को विशेष रूप से पुतिन के लिए कस्टमाइज किया गया है जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये बताई जाती है। आम नागरिकों के लिए यह मॉडल उपलब्ध नहीं है और इसका निर्माण केवल प्रतिबंधित सुरक्षा उपयोग के लिए किया जाता है।

भारत–रूस राजनयिक संबंधों के बीच यह यात्रा खास मानी जा रही है, और ऐसे में राष्ट्रपति पुतिन के लिए इतनी उच्च स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था चर्चा का केंद्र बनी हुई है। राष्ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान यह कार सुरक्षा एवं प्रोटोकॉल का महत्वपूर्ण हिस्सा रहने वाली है।

Leave a Comment

और पढ़ें