संचार साथी ऐप पर बढ़ा विवाद, JMM ने सरकार से मांगा स्पष्टीकरण | संथाल हुल एक्सप्रेस डेस्क

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली/रांची। संचार साथी ऐप के मुद्दे पर राजनीतिक तापमान बढ़ता जा रहा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की सांसद महुआ मांझी ने इस ऐप पर सवाल उठाते हुए सरकार से स्पष्ट जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि संसद चलनी चाहिए और सरकार को विपक्ष को साथ लेकर आगे बढ़ना चाहिए, तभी लोकतंत्र स्वस्थ दिशा में आगे बढ़ सकता है।

महुआ मांझी ने कहा कि पिछले दो दिन बेवजह व्यर्थ चले गए हैं, जबकि कई महत्वपूर्ण मुद्दे चर्चा की प्रतीक्षा में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सर्वदलीय बैठक में यह कहा गया था कि विपक्ष द्वारा उठाए गए विषयों पर चर्चा होगी, मगर व्यवहार में ऐसा नहीं दिख रहा है।

संचार साथी ऐप पर उन्होंने कहा कि इसके आने से जनता के मन में कई शंकाएं उठ रही हैं। लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या यह ऐप निगरानी या जासूसी के उद्देश्य से उपयोग में लाया जाएगा? सांसद ने कहा कि सरकार को इस ऐप की कार्यप्रणाली और उद्देश्य पर स्पष्ट व विस्तृत जानकारी देनी चाहिए, जिससे भ्रम और आशंकाएं दूर हो सकें।

मांझी ने यह भी कहा कि यदि सरकार विपक्ष के साथ संवाद कायम रखते हुए पारदर्शिता सुनिश्चित करे, तो संसद का सत्र अधिक सकारात्मक और परिणामकारी हो सकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें