संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क।
प्रसिद्ध उद्योगपति एलन मस्क ने अपने बेटे के नाम और भारत से जुड़े पारिवारिक संबंध का खुलासा किया है। एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान मस्क ने बताया कि उनके बेटे का नाम ‘शेखर’ है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टनर का भारत से पैतृक संबंध है और इसी वजह से बच्चे के नाम में भारतीय पहचान झलकती है।
मस्क ने बताया कि उनके बेटे का मिडिल नेम नोबेल पुरस्कार विजेता भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक सुब्रह्मण्यन चंद्रशेखर के नाम पर रखा गया है। चंद्रशेखर को 1983 में भौतिकी का नोबेल मिला था और वे दुनिया के प्रमुख खगोल-भौतिक वैज्ञानिकों में शामिल रहे हैं।
मस्क ने कहा कि उनका परिवार भारत के साथ सांस्कृतिक जुड़ाव महसूस करता है और यह नाम उसी संबंध का प्रतीक है। पॉडकास्ट के बाद यह जानकारी सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बनी हुई है।









