संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क।
संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो गया है। सत्र से पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा की सांसद महुआ माजी ने कहा कि पार्टी पूरी तैयारी के साथ संसद पहुंची है, ताकि सत्र सुचारू रूप से चल सके। उन्होंने कहा कि विपक्ष के मुद्दों पर भी गंभीरता से चर्चा होनी चाहिए और सत्ता पक्ष को उन्हें सुनना चाहिए।
माजी ने बताया कि यदि सरकार और विपक्ष दोनों मिलकर सहयोग करें तो सदन बेहतर तरीके से चल सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश के कई महत्वपूर्ण मुद्दे हैं, जिन्हें सत्र के दौरान उठाया जाएगा। उनके मुताबिक संसद जनप्रतिनिधियों के लिए ऐसा मंच है जहां आम जनता की समस्याओं और आकांक्षाओं को सर्वोपरि रखा जाना चाहिए।
JMM ने उम्मीद जताई है कि यह सत्र सकारात्मक वातावरण में आगे बढ़ेगा और सभी दल मिलकर महत्वपूर्ण विषयों पर रचनात्मक चर्चा करेंगे।








