ITBP जवान ने खुद को मारी गोली, बिहार चुनाव की ड्यूटी में था तैनात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार चुनाव ड्यूटी में तैनात इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) के एक जवान द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या किए जाने की खबर से सुरक्षा बलों और स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना देर रात लगभग 1:30 बजे की बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू कर दी गई।
SDPO रजनीश कांत प्रियदर्शी ने बताया:

“1:30 बजे घटना की सूचना मिली। ITBP के एक जवान ने अपने हथियार से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सूचना के बाद हम मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।”

घटना की गंभीरता को देखते हुए बेतिया SP डॉ. शौर्य सुमन भी कैंप पहुंचे। उन्होंने बताया:

“जवान ने खुदकुशी की है। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। कैंप में मौजूद अन्य जवानों से पूछताछ की जा रही है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।”

अब तक आत्महत्या के कारणों पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जवान की व्यक्तिगत, मानसिक या ड्यूटी संबंधी परिस्थिति की जांच की जा रही है। पुलिस और ITBP अधिकारियों की टीम संयुक्त रूप से मामले की तहकीकात कर रही है।

चुनावी ड्यूटी के दौरान इस तरह की घटना सुरक्षा व्यवस्था एवं बलों के मनोबल के लिए चिंता का विषय है। संथाल हूल एक्सप्रेस इस मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है और आगे की जानकारी उपलब्ध होने पर पाठकों को अपडेट करता रहेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें