रामगढ़। पतरातू थाना क्षेत्र के भुरकुंडा हाई स्कूल के पीछे बाउंड्री वॉल के अंदर अवैध कोयले का भंडारण किया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पाठक नामक व्यक्ति द्वारा सीसीएल के कोयले की चोरी कर उसे यहाँ जमा किया जा रहा है।
इस मामले में भुरकुंडा सीसीएल के सुरक्षा प्रभारी ने मौके का निरीक्षण किया और रिपोर्ट तैयार की है। सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की तैयारी शुरू हो गई है।
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले खनन विभाग की टीम ने भी इस डिपो पर छापेमारी की थी। पुलिस प्रशासन ने अवैध कोयला जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।








