चाईबासा, 06 नवंबर। टाटा स्टील के ओएमक्यू डिवीजन ने ‘हरित कल के लिए हर कदम’ थीम के साथ जोड़ा रन-ए-थॉन 2025 के आयोजन की घोषणा की है। यह कार्यक्रम 23 नवंबर को ओडिशा के क्योंझर जिले के जोड़ा स्थित सेन्ट्रल प्लेग्राउंड में सुबह 6 बजे से आयोजित किया जाएगा।
इस आयोजन में 10K, 7K, 5K और PwDs के लिए 2K दौड़ सहित चार श्रेणियाँ शामिल हैं। कुल पुरस्कार राशि ₹5.67 लाख निर्धारित की गई है। विशेष रूप से प्रत्येक प्रतिभागी द्वारा एक पौधारोपण भी किया जाएगा।
ओएमक्यू के महाप्रबंधक अतुल कुमार भटनागर ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य समुदाय को एकजुट करना, स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है। टाटा स्टील अपने विभिन्न परिचालन क्षेत्रों में ऐसे आयोजनों के माध्यम से स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देती रही है।









