#चतरा: ट्यूशन के लिए निकले छात्र का 7 दिन बाद मिला शव, पुलिस पर लापरवाही के आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


चतरा, झारखंड। चतरा जिले के रक्सी गांव के युवक सत्यम साहू का शव गुरुवार को एक पत्थर खदान के पानी भरे गड्ढे से मिला। 30 अक्टूबर को ट्यूशन के लिए घर से निकले सत्यम सात दिन से लापता थे।

शव के क्षत-विक्षत मिलने पर परिजनों ने प्रेम-प्रसंग को कारण बताते हुए सुनियोजित हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने चतरा थाना पुलिस पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।

इस मामले में ग्रामीणों और परिजनों ने आक्रोशित होकर चतरा-चौपारण मुख्य मार्ग जाम कर दिया। एसडीपीओ संदीप कुमार सुमन ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को दोषियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


Leave a Comment

और पढ़ें