जमुआ पुलिस ने किया जाली नोट खपाने वाला गिरोह का पर्दाफाश

पुलिस ने 45 हजार के नकली नोट बरामद

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

गिरिडीह : जिले के जमुआ थाना पुलिस ने जाली नोट खपाने वाला गिरोह का किया पर्दाफाश। खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद ने जमुआ थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी उक्त जानकारी। एसडीपीओ ने बताया कि दिनांक 15.10.2025 को 20:00 बजे रात्री पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह द्वारा गुप्त सूचना मिली कि जमुआ थाना अन्तर्गत एक जाली नोट खपाने वाला गिरोह चितरडीह रोड़ में आने वाला है। तत्पश्चात् पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह द्वारा राजेन्द्र प्रसाद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, खोरीमहुआ के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। तत्पश्चात् छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में सचन तलाशी व जाँच के कम में चन्दा मोड़ पर 02 मोटरसाईकिल के साथ 04 लोग खड़ा है, जो पुलिस की गाड़ी को देख कर भागने लगे, जिसे सशस्त्र बल के सहायता से खदेड़ कर 02 व्यक्ति को पकड़ा गया तथा 02 फायदा उठाकर भाग गये। पकड़ाये 02 व्यक्तियों से अपना नाम-पता पुछने पर उसने अपना नाम कमशः अभिषेक कुमार राणा पिता सुरेश प्रसाद राणा ग्राम-फुफंदी, थाना-बेंगाबाद, जिला-गिरिडीह, नितीन कुमार उम्र पिता हरि मंडल ग्राम-बेरिया, थाना-हिरोडीह, जिला-गिरिडीह बतलाया तथा भागने वाले दो व्यक्तियों का नाम-पता पुछने पर उसका नाम कमशः योगेश मंडल पिता यमुना मंडल ग्राम-ग्राम-वैरिया, थाना-हिरोडीह, जिला-गिरिडीह, राज उर्फ राजेश मंडल पिता बिनोद मंडल ग्राम मंडरो, थाना-हिरोडीह, जिला-गिरिडीह बतलाया। तत्पश्चात् पकडे गए व्यक्तियों के पास से तलाशी के कम में अभिषेक कुमार राणा के जेब से एक जाली नोट का बंडल कुल-45,000/- मोबाईल एवं मोटरसाईकिल तथा नितीन कुमार के जेब से मोबाईल बरामद हुआ, जिसके संबंध में पुछ-ताछ करने पर पकड़ाये व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि हम सभी लोग जाली नोट को जगह-जगह पर खपाने का काम करते हैं। तत्पश्चात् बरामद सामानों को विधिवत जप्त किया गया एवं पकड़ाये दोनों व्यक्तियों को विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया गया, जिसके संबंध में जमुआ थाना कांड सं0 244/2025, दिनांक 15.10.2025 धारा-318(2)/178(1)/179/180/03(05) BNS 2023 दर्ज किया गया है। कांड में शेष फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है। कांड में अभिषेक कुमार राणा पिता सुरेश प्रसाद राणा ग्राम फुफंदी, थाना-बेंगाबाद, जिला-गिरिडीह, नितीन कुमार उम्र पिता हरि मंडल ग्रााम बेरिया, थाना-हिरोडीह, जिला-गिरिडीह को गिरफ्तार किया गया। जप्त सामानों में जाली नोट कुल-45,000, दो स्मार्टफोन, यमाहा मोटरसाईकिल FZS नं०-JH11AK 4856 शामिल है।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment