रांची | झारखंड सरकार की प्रस्तावित कैबिनेट बैठक की तिथि में बदलाव किया गया है। पहले यह बैठक 16 अक्टूबर को आयोजित की जानी थी, लेकिन अब नई अधिसूचना के अनुसार कैबिनेट की बैठक 14 अक्टूबर को होगी। इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। बताया जा रहा है कि बैठक में कई महत्वपूर्ण नीतिगत प्रस्तावों और वित्तीय निर्णयों पर मुहर लगने की संभावना है।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार ने तिथि परिवर्तन का निर्णय विभिन्न विभागीय तैयारियों और समीक्षा प्रस्तावों के समायोजन को ध्यान में रखते हुए लिया है। कैबिनेट की यह बैठक राज्य के प्रशासनिक और विकासात्मक एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।