झारखंड मंत्रिमंडल की बैठक 16 अक्टूबर को, महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर होगी चर्चा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रांची। झारखंड सरकार की मंत्रिपरिषद की अगली बैठक 16 अक्टूबर, 2025 को दोपहर 3 बजे आयोजित की जाएगी। इस संबंध में मंत्रिमंडल एवं समन्वय विभाग द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में राज्य के विभिन्न विभागों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लिए जाने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, बैठक में कई योजनाओं और नीतिगत मामलों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
मंत्रिमंडल विभाग द्वारा सभी संबंधित विभागों को इस बैठक की तैयारियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बैठक में राज्य के सभी मंत्रियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। यह बैठक राज्य के विकास और प्रशासनिक मामलों पर महत्वपूर्ण निर्णय लेने का मंच होगी। बैठक के एजेंडे और निर्णयों की जानकारी आधिकारिक रूप से बैठक के बाद ही सार्वजनिक की जाएगी।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment

और पढ़ें