संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
रांची: दुर्गा पूजा के बाद अब राजधानी रांची में काली पूजा को लेकर तैयारिया प्रारंभ कर दी गई है। इसी बीच बिहार क्लब में रांची महानगर काली पूजा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ सदस्य शंकर दुबे ने की, संचालन नन्द किशोर सिंह चंदेल द्वारा किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विनय सिंह को एक बार फिर रांची महानगर काली पूजा समिति का अध्यक्ष चुना जाए। यह उनका लगातार नवां कार्यकाल है, जो समिति के सदस्यों के द्वारा निर्णय लिया गया है।
बैठक के दौरान अध्यक्ष विनय सिंह ने कहा कि रांची महानगर काली पूजा समिति हर वर्ष नई पूजा समितियों को अपने साथ जोड़ती जा रही है। अगर पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है, तो समिति उसके समाधान के लिए प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करेगी।
वहीं, मुख्य सलाहकार नन्द किशोर सिंह चंदेल ने पूजा समितियों को संबोधित करते हुए कहा कि,सभी पूजा समितियाँ कानून के दायरे में रहकर और सरकारी गाइडलाइन का पालन करते हुए पूजा करें। रांची प्रशासन एवं राज्य सरकार से संवाद स्थापित कर हर संभव समस्या का समाधान किया जाएगा।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने संगठन की मजबूती और आगामी काली पूजा की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। समिति का उद्देश्य है कि इस वर्ष काली पूजा को और भी भव्य व शांति पूर्ण ढंग से मनाया जाए।
रांची महानगर काली पूजा समिति की नयी संरचना इस प्रकार है :
मार्गदर्शक: राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी
अध्यक्ष: विनय सिंह
मुख्य संरक्षक: आलोक दुबे
मुख्य सलाहकार: नन्द किशोर सिंह चंदेल
वरिष्ठ संरक्षक: शंकर दुबे, रवि कुमार पिंकू, अंगद सिंह, बिंदुल वर्मा, महेश सोनी, उज्जवल सिन्हा, मंटू वर्मा, अमरनाथ सरकार, मनोज कुमार पप्पू
संरक्षक: श्रीराम सिंह, दीपू सिंह, उत्तम यादव, रौशन लाल यादव (बंटी यादव), दीपक ओझा, हरि सिंह, उमेश सिंह, विकास जयसवाल, महेश चंद्रा, विजय वर्मा
कार्यकारी अध्यक्ष: रियांश चीकू
उपाध्यक्ष: बबलू वर्मा, बिट्टू सिंह, नवरत्न साव, सचिन मिर्धा, राहुल कुमार, पप्पू वर्मा, गोकुल कुमार, अभिषेक पांडे, विवेक घोष
महासचिव: विशवेष तिवारी
सचिव: विनोद सोनी, लखन कुमार, धर्मेंद्र चौधरी, गौतम प्रभाकर, कन्हैया सोनी, पंकज सिंह, राणा रणधीर सिंह, धन्जु नायक, अनूप साहू, अभिषेक पांडे, मन्नू कुमार, रवि कुमार
सह संयोजक: कुमार बंटी, अजीत सिंह टिंकू
मीडिया प्रभारी: शिव किशोर शर्मा, गोकुल कुमार
बैठक के समापन पर सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि समिति का उद्देश्य धार्मिक सद्भाव, सामूहिक एकता और समाजसेवा को बढ़ावा देना है। आने वाले दिनों में समिति द्वारा विभिन्न सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि काली पूजा का पर्व रांची में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।