क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु की कामना
संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
हजारीबाग : सांसद मनीष जायसवाल ने दुर्गा पूजा महाष्टमी के शुभ अवसर पर बड़कागांव विधानसभा के बड़कागांव, केरेडारी व पतरातू प्रखंड के दर्जनों दुर्गा पूजा पंडालों में जाकर अपने दर्जनों समर्थकों के साथ माथा टेका और मां का आशीर्वाद लिया तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की कामना की। उन्होंने कहा कि सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरा विश्व सनातनी परंपराओं पर आधारित है और सनातन ही विश्व कल्याण की बात करता है जिसमें मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा विशेष मायने रखता है अगर व्यक्ति उनके स्वरूप से संबंधित ज्ञान प्राप्त कर ले तो वह सच्चे व अच्छे मार्ग पर चलना शुरू कर देगा जिससे पूरा विश्व का कल्याण सुनिश्चित है। साथी साथी जगह-जगह और लोगों की समस्याएं भी सुनी और समस्याओं का अविलम्ब समाधान करने का आश्वासन भी दिया। वही बड़कागांव प्रखंड के हरली, महँगाई कला, सुकुलखपिया, अम्बाजीत आदि गांव में बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी अपने दर्जनों समर्थकों के साथ रहे और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। भ्रमण के दौरान बड़कागांव प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालों में से मुख्य रूप से पकरी बरवाडी, बड़कागांव मुख्य चौक, गुरुचट्टी, सांढ़, हरली, बादम, महगाईकला, सुकुलखपिया, अंबाजीत, नपोकला एवं केरेड़ारी प्रखंड के गर्री, केरेडारी मुख्य चौक, सलगा तथा पतरातू प्रखंड के भुरकुंडा समेत दर्जनों पूजा पंडाल शामिल है। भ्रमण के दौरान मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल मिश्रा, जिला मंत्री जयनारायण प्रसाद, बड़कागांव विधानसभा सांसद प्रतिनिधि पूनम साव, सह प्रतिनिधि कृष्णा राम, बड़कागांव विधानसभा मीडिया सांसद प्रतिनिधि उमेश दांगी, सांसद मंडल प्रतिनिधि रंजीत कुमार, महेंद्र महतो, मण्डल अध्यक्ष आदित्य साव, खेमलाल महतो, भीखन महतो, उदय कुमार, सुमन गिरी, महेंद्र सिंह, अमित गुप्ता, नरेश महतो समेत दर्जनों लोग शामिल थे।