विधायक रोशन लाल चौधरी ने पूजा पंडालों में माथा टेक कर लिया आशीर्वाद

संधी बली के पश्चात माता रानी के दर्शन का शुभ अवसर हुआ प्राप्त : रौशन लाल

माँ नवदुर्गा का आशीष बड़कागांव विधानसभा वासियों के जीवन में सुख, समृद्धि एवं शांति लेकर आए : विधायक

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

हजारीबाग : बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोशन लाल चौधरी ने दुर्गा पूजा महा अष्टमी के शुभ अवसर पर बड़कागांव प्रखंड के सभी पूजा पंडालों में अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर माथा टेका और आशीर्वाद लिया। साथ ही बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के संपूर्ण विकास के लिए कामना किया। विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि आज पूरे देश में माता दुर्गा की पूजा की जा रही है। हम माता दुर्गा से प्रार्थना करते हैं कि समस्त बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र वासियों के जीवन में सुख समृद्धि शांति और सौहार्द ले और हम सबों के ऊपर अपना आशीर्वाद बनाए रखें ताकि हम बड़कागांव वासियों कल्याण सुनिश्चित हो सके। आगे उन्होंने कहा कि मैं क्षेत्रवासियों को माँ दुर्गा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ देता हूँ। मौके पर हजारीबाग लोकसभा के सांसद मनीष जयसवाल, हजारीबाग लोकसभा सांसद प्रतिनिधि सत्येन्द्र नारायण सिंह, पूर्वी मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, पूर्व जिला पार्षद सदस्य टुकेश्वर महतो, कुशवाहा समाज के अध्यक्ष सोहनलाल मेहता, बड़कागांव मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार, आजसू पार्टी केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा, बजरंग दल प्रखंड अध्यक्ष दिनेश कुमार, आजसू पार्टी के प्रखंड प्रवक्ता तापेश्वर कुमार तापस, मुरली महतो, अनिल कुमार महतो, गिरधारी महतो, चिंतामणि महतो, अनिकेत नायक, विगेश्वर महतो, प्रवीण कुमार, भीखन महतो पूजा समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार, सचिव दीपक कुमार साव, आचार्य आनंद पांडे, कोषाध्यक्ष मनोज ठाकुर समेत सैकड़ों श्रद्धालु लोग उपस्थित रहे।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment