उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया चानो सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन

दुर्गा पूजा जैसे पर्व न केवल आस्था और श्रद्धा के प्रतीक, बल्कि समाज को एक सूत्र में पिरोने का माध्यम भी : उपायुक्त

दुर्गा पूजा हमारी सांस्कृतिक और सामाजिक धरोहर का जीवंत उत्सव : मुन्ना सिंह

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

हजारीबाग : जिले के चानो स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के भव्य पंडाल का उद्घाटन सोमवार को उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। दोनों अतिथियों ने पूजा पंडाल का अवलोकन किया और समिति के सदस्यों के प्रयासों की सराहना की। वहीं उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने इस अवसर पर कहा कि दुर्गा पूजा जैसे पर्व न केवल आस्था और श्रद्धा के प्रतीक हैं, बल्कि समाज को एक सूत्र में पिरोने का माध्यम भी हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर उपस्थित पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने कहा कि दुर्गा पूजा हमारी सांस्कृतिक और सामाजिक धरोहर का जीवंत उत्सव है। ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे, आपसी सौहार्द और सेवा भावना को प्रोत्साहित करते हैं। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से कमलनयन सिंह, शशि सिंह, ओम झा, अनुज सिंह, बृजेश सिंह, अशोक सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह, अनूप सिंह, शशिकांत सिंह, रामेश्वर महतो, पप्पू यादव, बबलू सिंह, संतोष सिंह, रविंद्र कुमार कुशवाहा, प्रकाश महतो, ध्रुव सिंह, रविकांत सिंह, आदित्य सिंह, जय कुशवाह, बाबू महेश सिंह, रवि सिंह, आकाश वर्मा, दिलीप कुमार यादव, छतरी यादव, आशय सिंह, सूरज कुमार, सुधीर कुमार सिंह, गोपाल महतो, सत्येंद्र वर्मा, कंचन सिंह, रंजीत यादव, विक्की सिंह, रजनीश कुमार कुशवाहा, प्रफुल्ल यादव, अनिल यादव, रंजन कुमार यादव, उमेश ठाकुर, संतोष सिंह और सुबोध सिंह शामिल रहे। पूजा पंडाल को विशेष थीम पर सजाया गया है, जो श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है। समिति ने श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए सुरक्षा, स्वच्छता और आवश्यक प्रबंधों पर विशेष ध्यान दिया है।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment