आरोपी फरार, पुलिस की छापेमारी तेज
संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
हजारीबाग : बड़कागांव थाना क्षेत्र के बादम-डम्भाडीह गांव में शुक्रवार से शुरू हुआ घरेलू विवाद रविवार की रात 8 बजे भयावह हिंसा में बदल गया। इस विवाद में एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल होकर रांची के अस्पताल में जीवन-मृत्यु की लड़ाई लड़ रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डम्भाडीह निवासी अनिल मिश्रा की मां द्वारा पाली गई गाय की हत्या अनिल की पत्नी पूनम देवी द्वारा किए जाने को लेकर उत्पन्न हुआ। बताया गया कि शुक्रवार को अनिल मिश्रा की पत्नी पूजा मिश्रा ने किसी आघातकारी वस्तु से गाय को मार डाला। इस घटना को लेकर सास और बहू में तीखी कहासुनी हुई, जिसके बाद विवाद ने पारिवारिक झगड़े का रूप ले लिया। मामला थाना पहुंचा। रविवार के शाम पुलिस पहुंच कर दोनों भाई के बीच मान मनोवल कराया गया। पुलिस के जाने के बाद अनिल मिश्रा ने शराब पी और घर आने के बाद भाग-भाग कर छुरा से भाभी और भतीजे पर हमला बोलते हुए घायल करते चला गया, जिससे विकास मिश्रा की पत्नी राधा देवी (40) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं भतीजे सूरज मिश्रा (20) और रवि मिश्रा (15) गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर हरली गांव के पूजा समिति के पूर्व अध्यक्ष त्रिवेणी महतो तथा अन्य ग्रामीण ने सभी को बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग और फिर रांची ले जाया गया। घटना के बाद आरोपी अनिल मिश्रा और उसकी पत्नी पूजा मिश्रा फरार हो गए। पुलिस निरीक्षक ललित कुमार ने बताया कि अनिल की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित करते हुए छापेमारी तेज कर दी गई है। साथ ही बड़कागांव पुलिस की देखरेख में ही रांची में इलाज चल रही है। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता ने जल्द ही गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
इधर घायल एक युवक का ऑपरेशन सम्पन्न हो चुका है, लेकिन दूसरे का ऑपरेशन आर्थिक संकट के कारण रुका हुआ है। परिवार की वित्तीय स्थिति अत्यंत दयनीय है और समय पर सहयोग न मिलने पर दोनों की जान को गंभीर खतरा है।ऐसी स्थिति में पुलिस निरीक्षक एवं थाना प्रभारी ने मानवीय पहल करते हुए स्वयं आर्थिक सहयोग प्रदान किया। साथ ही सामाजिक संगठनों, स्थानीय लोगों और दानदाताओं से भी मदद की अपील की गई। फोनपे स्कैन के माध्यम से एक घंटे में लगभग एक लाख रुपये की राशि जुटाई गई, जिससे इलाज में तत्काल सहयोग मिला। इसके अतिरिक्त, समाज के सक्षम वर्ग, स्वयंसेवी संस्थाओं, स्थानीय प्रशासन और आम जनता से पुनः अपील की गई है कि वे इस संकट की घड़ी में सहयोग करें। इस बीच मृतका राधा देवी के शव का पोस्टमार्टम कराकर सोमवार को परिजनों को सौंप दिया है। इस संबंध में बादम रुद्दी पंचबहिनी मंदिर के पुजारी विकास मिश्रा ने पत्नी एवं पुत्र पर हमले में बड़कागांव पुलिस को फर्द ब्यान देते हुए अनिल मिश्रा एवं उसकी पत्नी पूनम देवी पर कार्रवाई करने की मांग की है।