सांसद मनीष जायसवाल ने माँ कात्यायनी की पूजा कर की क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

मांडू विधानसभा क्षेत्र के ढाई दर्जन से अधिक पूजा पंडालों का किया सघन दौरा

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

हजारीबाग : लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने दुर्गा पूजा के छठे दिन सोमवार को हजारीबाग और रामगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले मांडू विधानसभा क्षेत्र का सघन दौरा किया। बिहार विधानसभा चुनाव के संबंध में पटना में आयोजित भाजपा की संगठनात्मक बैठक से लौटने के तुरंत बाद सोमवार को सांसद अहले सुबह से लेकर देर रात्रि तक क्षेत्र में सक्रिय रहे। इस दौरान उन्होंने माँ दुर्गा के षष्ठम स्वरूप, महिषासुरमर्दिनी माँ कात्यायनी के पूजन के अवसर पर ढ़ाई दर्जन से अधिक दुर्गा पूजा पंडालों में जाकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने समस्त हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की जनता की सुख, शांति और खुशहाली के लिए माता रानी से विशेष प्रार्थना की। सांसद मनीष जायसवाल ने अपने इस धार्मिक क्षेत्र भ्रमण के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए कहा कि मेरे इस धार्मिक भ्रमण का एकमात्र उद्देश्य यही है कि आदिशक्ति माँ दुर्गा लोगों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाएँ और क्षेत्र की जनता का जीवन सुखमय हो सांसद मनीष जायसवाल ने मांडू विधानसभा क्षेत्र के चुरचू, घाटो, आरा और मांडू और डाड़ी मंडल क्षेत्रों में स्थित पंडालों का भ्रमण किया। जिसमें चरही बाज़ार टांड़, चुरचू चौक, प्रेमनगर तापिन, राजेंद्र नगर हाउसिंग कॉम्प्लेक्स, बैलगढ़ा घाटो, केदला बसन्तपुर, केदला नगर, मुकंदा बेड़ा, आरा शिव मंदिर, बैंकर, सिरका, कुजू मुरपा, तोपा, गिद्दी, रेलीगढ़ा और मांडू डीह जैसे पूजा स्थल शामिल थे। इस दौरान उन्होंने कई पूजा पंडालों का फीता काटकर उद्घाटन भी किया। सांसद मनीष जायसवाल के इस दौरे के क्रम में स्थानीय आयोजन समितियों और भक्तों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।जगह-जगह पर उन्हें फूल-माला पहनाकर, अंग-वस्त्र भेंट कर और माता रानी की चुनरी ओढ़ा कर सम्मान दिया गया, जो क्षेत्र में उनके प्रति जनता के स्नेह और आस्था को दर्शाता है। इस अवसर पर सांसद मनीष जायसवाल के साथ हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, मांडू विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि द्वारिका सिंह उर्फ खोखा सिंह, भाजपा नेता अनिल, चुरचू भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि कुमार साहू, आरा भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश कुशवाहा, घाटो भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरधारी महतो, मांडू भाजपा मंडल अध्यक्ष तोकेश सिंह, डाडी भाजपा मंडल अध्यक्ष बसंत प्रजापति, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुरारी सिंह,घाटो सांसद प्रतिनिधि शंकर करमाली, मांडू सांसद प्रतिनिधि विवेक कुमार गुप्ता, डाडी सांसद प्रतिनिधि गुंजन साहू, आरा मंडल सांसद प्रतिनिधि अरविंद कुमार प्रसाद, चुरचू सांसद प्रतिनिधि फुलेश्वर महतो सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment