संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
केरेडारी : प्रखंड केरेडारी सलगा में दुर्गा पूजा समिति के प्रांगण में कार्यक्रम को लेकर सोमवार को बासुदेव महतो की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। देवघर की मशहूर भोजपुरी गायिका स्नेहा सरगम का कार्यक्रम को लेकर विशेष चर्चा हुई। दूर-दूर गांव के लोग देखने के लिए आएंगे इसकी पूरी व्यवस्था का इंतजाम की जाय इसकी भी चर्चा किया गया। कार्यक्रम के आयोजन से जुड़ी तैयारी पर विस्तार से चर्चा हुई, और इस बार दुर्गा पूजा को और भाग्य तथा सामाजिक एकता का प्रतीक बनाने का संकल्प लिया गया। सलगा दुर्गा पूजा हजारीबाग जिला का इंटरनेशनल रहता है। यहां भक्तों की भीड़ बहुत ज्यादा होती है। सलगा में नवरात्रि से मां की जय जयकार सुनाई दे रही है। दुर्गा पूजा परिसर से घर तक मां की ज्योति प्रज्वलित की जा रही है, कुछ श्रद्धालु व्रत, तप और ध्यान के माध्यम से मन को प्रसन्न करने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि अन्य मां के विभिन्न रूपों की उपासना कर रहे हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार नवरात्रि के सातवें दिन सोमवार को मां की कालरात्रि स्वरूप की पूजा हुई। माता कालरात्रि की आराधना करने से सभी प्रकार के नकारात्मक शक्तियों का नाश हो जाता है। मुख्य पुजारी मनोज पांडे ने बताया कि माता कालरात्रि का स्वरूप अत्यंत शक्तिशाली और विकराल है, उनका वर्ण काला है, तीन नेत्र हैं और बाल खुले हुए हैं। माता के गले में मुंड माला है और वह गधे की सवारी करती है। मां का एक हाथ अभय मुद्रा में है जो अपने भक्तों को सुरक्षा प्रदान करती है जबकि दूसरा हाथ व्रत मुद्रा में है जो उनके कष्टों को दूर करतीं है। भले ही इनका रूप भयंकर है लेकिन यह सदैव शुभ फल देने वाली माता है। आज का भंडारा सावित्री देवी पति लखन साव, शांतिप्रिया पति प्रेमचंद महतो ग्रुप 28 महिला समेत के द्वारा बुंदिया का प्रसाद का वितरण किया गया। रात्रि में मुंबई की मशहूर जागरण कलाकार राधा मौर्य का कार्यक्रम हुआ। सभी भक्त लोग खुशी से रात भर आनंद लिया। और आज रात में देवघर की मशहूर भोजपुरी गायिका स्नेहा सरगम का कार्यक्रम होगा इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। मौके पर उपस्थित लुरक साव, प्रेमचंद महतो, मनोज साव, टिकेश्वर साव, वासुदेव महतो, बलराम साव, विक्रम कुमार, अरुण साव, रोहित साव, लीलाधर साव, सरोज साव, कुंवर प्रसाद साव, कृष्ण देव तिवारी, जयराम साव समेत अन्य सैकड़ो लोग उपस्थित थे।