राज्यपाल संतोष गंगवार ने लाल कृष्ण आडवाणी से की मुलाकात, नवरात्रि की दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली/रांची.। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी से मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल ने आडवाणी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उन्हें नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। राजभवन से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच आत्मीय वार्तालाप हुआ। राज्यपाल गंगवार ने श्री आडवाणी के दीर्घ राजनीतिक अनुभव और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनका जीवन भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने भी इस भेंटवार्ता पर प्रसन्नता व्यक्त की और नवरात्रि के पावन पर्व के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने राज्यपाल को आशीर्वाद देते हुए देश व समाज की सेवा में निरंतर योगदान की शुभकामनाएं दीं।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment