झारखंड में 2 अक्टूबर तक जारी रहेगी बारिश, 30 सितंबर तक यलो अलर्ट जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रांची। झारखंड में मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव के कारण 2 अक्टूबर तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। विभाग ने 30 सितंबर तक कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, 27 से 30 सितंबर के बीच कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, साथ ही गर्जन के साथ बारिश और कहीं-कहीं वज्रपात की भी आशंका है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। पिछले 24 घंटों में पलामू के चैनपुर में 51 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सबसे अधिक थी।
अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है, जबकि सरायकेला में अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री और लातेहार में न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दुर्गा पूजा के दौरान भी मौसम साफ रहने की संभावना कम है, और 3 से 9 अक्टूबर के बीच सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। मानसून के 12 अक्टूबर तक राज्य से विदा होने का अनुमान है।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment

और पढ़ें