दुर्गा पूजा से पहले महिलाओं को सौगात, मंईयां सम्मान योजना की राशि जल्द पहुंचेगी खाते में

रांची। मंईयां सम्मान योजना की लाभुक महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। सरकार ने सितंबर माह की किश्त ₹2500 दुर्गा पूजा से पहले ही महिलाओं के बैंक खातों में भेजने की तैयारी पूरी कर ली है। सूत्रों के मुताबिक, 16 सितंबर या उसके के बाद जिला स्तर से राशि ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

यदि यह प्रक्रिया नियत समय पर आरंभ होती है, तो 16 सितंबर से अगले एक सप्ताह के भीतर सभी लाभुक महिलाओं को यह राशि मिल जाएगी। इसके अलावा, अक्टूबर माह की किश्त भी दीपावली से पहले महिलाओं तक पहुंचाने की योजना है। सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने नवंबर माह तक की राशि जिलों को आवंटित कर दी है। इसके तहत विभिन्न जिलों को लगभग 9600 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। सरकार का मानना है कि समय पर राशि मिलने से महिलाओं को त्योहारों में आर्थिक संबल मिलेगा और घरेलू खर्चों को पूरा करने में आसानी होगी।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment